बिहार : देश-प्रदेश-विदेश में क्रिसमस हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 26 दिसंबर 2013

बिहार : देश-प्रदेश-विदेश में क्रिसमस हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न

bihar christmus
पटना। आज संसार भर में मुक्तिदाता ‘येसु’ का जन्मोत्सव भक्ति और श्रद्धा के बीच में मनाया गया। क्रिसमस मनाने और उसकी खुशी की महक देश-प्रदेश-विदेश तक फैल गयी। छोटे से लेकर बुर्जगों के बीच में उत्साह देखा गया। दिसम्बर की ठंडक को मात देकर 24 दिसम्बर की मध्यरात्रि में धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत किये। उसी तरह सुबह में लोग मिस्सा पूजा में भाग लिये। लोगों की उपस्थिति में गिरजाघर ही छोटा पड़ गया। 

कुर्जी पल्ली परिसर में स्थित प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में अर्द्धरात्रि में पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा ने समारोही मिस्सा पूजा अर्पित किये। इसी तरह से विभिन्न गिरजाघरों में भी समारोही मिस्सा पूजा अर्पित किये गये। मिस्सा पूजा के बीच बीच में कैरोल संगीत भी पेश किया गया। खुशी मनाओं गाओं रे जन्मा येसु राजा राजा जन्मा येसु राजा। ऐ पाक रात आशीष की रात...।पूराने और नये गीत गाने से गिरजाघर में संगीतमय वातावरण बन जाता था। प्रस्तुत गान सभी लोगों को गाने के लिए मजबूर कर देता। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलम्बियों को परमप्रसाद वितरण किया गया। परमप्रसाद वितरण करने के पहले सूचना दी गयी कि जो भाई-बहन जल संस्कार ग्रहण नहीं किये हैं। ऐसे लोग परमप्रसाद ग्रहण न करें। 

मिस्सा पूजा समाप्त हो जाने के बाद हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस,बड़ा दिन मुबारक हो, खुश जन्म पर्व आदि कहकर क्रिसमस की बधाईयों का आदान प्रदान किये। खुशी में नौजवानों के पैर थिरकने लगा। इसके बाद लोग अपने अपने घर आ गये। सुबह उठते ही घर में मुबारक देने और लेने का सिलसिला शुरू हो गया। ईसाई बहुल मोहल्लों में उत्साह चरम पर रहा। बिरयानी का लुफ्त उड़ाएं। बीयर के चुस्की लिये। आधुनिक धुन में थिरकते रहे। कई जगहों पर क्रिसमस मिलन का भी आयोजन किया गया गया। 

हर रंग में दिखा क्रिसमस। गिरजाघरों में धार्मिकता के संग रहे। घर में धार्मिकता को भंग करके डिस्कों के संग हो गये। समय-समय में बदलते चले गये। खूब मौज मस्ती में त्योहार का लुफ्त उठाएं।  ईसाई बहुल कुर्जी पल्ली के मखदुमपुर मोहल्ला में बड़ा दिन यानी क्रिसमस पर्व की मस्ती में झूमते नौजवानों को देखा जा सकता है। कई दिनों की तैयारी के बाद बड़ा दिन का समा बंध सका है। 



आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: