पाकिस्तान के शरीयत न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

पाकिस्तान के शरीयत न्यायालय में पहली महिला न्यायाधीश


ashraf jahan
 पाकिस्तान के संघीय शरीयत न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आगा रफीक अहमद खान ने सोमवार को पहली महिला न्यायाधीश अशरफ जहां को शपथ दिलाई। एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार समारोह का आयोजन कराची में सिंध उच्च न्यायालय में किया गया। 

समारोह में सिंध उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मकबूल बकर, अन्य न्यायाधीश और वरिष्ठ वकील उपस्थित थे। संघीय शरीयत न्यायालय की स्थापना राष्ट्रपति के आदेश से 1980 में की गई थी। न्यायमूर्ति जहां न्यायालय के 33 वर्षो के इतिहास में पहली महिला न्यायाधीश हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: