अरविंद केजरीवाल शनिवार को लेंगे शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 25 दिसंबर 2013

अरविंद केजरीवाल शनिवार को लेंगे शपथ


arvind kejriwal
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल इसके पहले गुरुवार को शपथ लेने वाले थे।


उल्लेखनीय है कि आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीती है और वह कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस ने आठ सीटों पर जीत दर्ज कराई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 31 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन बहुमत न होने के कारण उसने सरकार न बनाने का फैसला किया।

कोई टिप्पणी नहीं: