वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 13 दिसंबर 2013

वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली


vasundhara oath
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को दूसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वसुंधरा राजे (60) इससे पहले 2003 से 2008 तक राज्य की मुख्यमंत्री रही हैं। राजे ने राज्यपाल मार्गरेट अल्वा से पद और गोपनीयता की शपथ राजस्थान विधानसभा भवन में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में ली। 

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित अन्य लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलौत भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। 

विधानसभा भवन से लगे जनपथ रोड पर लोगों की भारी भीड़ थी। यातायात नियंत्रण के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और यातायात पुलिस को तैनात किया गया था। इसके कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 

कोई टिप्पणी नहीं: