राहुल गाधी नहीं होंगे कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 जनवरी 2014

राहुल गाधी नहीं होंगे कांग्रेस के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

कांग्रेस पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी पार्टी के तमाम नेताओं की मांग को दरकिनार करते हुए यह फैसला किया है कि पार्टी की ओर से राहुल गांधी को 2014 चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाएगा। पार्टी कार्यसमिति की बैठक इस संबंध में कुछ नेताओं ने मांग उठाई थी। पार्टी प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि पार्टी की ओर से 2014 का चुनाव राहुल गांध की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में कुछ नेताओं ने राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन बीच में ही पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने टोककर इस मुद्दे पर विराम लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसा इस बार पार्टी की ओर से घोषित नहीं किया जाएगा। पहले यह चर्चा जोरों पर थी कि पार्टी नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गांधी का चेहरा रख सकती है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल राहुल गांधी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

गौरतलब है कि पार्टी में तमाम नेता ऐसे हैं जो यह मांग लगातार कर रहे हैं कि पार्टी में राहुल गांधी को अब पीएम उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि पार्टी ने 2009 के चुनाव को छोड़कर कभी भी किसी भी उम्मीदवार को पीएम पद का प्रत्याशी नहीं बनाया था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पार्टी को इस चुनाव में जीत की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में राहुल गांधी का नाम घोषित करना सही नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: