आस्ट्रेलियन ओपन : भांबरी-वीनस ने किया उलटफेर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

आस्ट्रेलियन ओपन : भांबरी-वीनस ने किया उलटफेर


yuki-bhambri
करियर का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेल रहे भारत के युकी भांबरी ने न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस के साथ आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में उलटफेर करते हुए 10वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को हरा दिया। भांबरी-वीनस की जोड़ी ने शुक्रवार को हुए मुकाबले में नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दे दी।

भांबरी-वीनस को जोड़ी अगले दौर में लिएंडर पेस और राडेस स्टेपानेक की पांचवी वरीयता प्राप्त भारतीय-चेक जोड़ी का सामना करना पड़ सकता है। पेस-स्टेपानेक की जोड़ी ने भी गुरुवार को स्थगित हुआ अपना पहले दौर का मुकाबला शुक्रवार को जीत लिया। पेस-स्टेपानेक की जोड़ी ने लुकास डलोसी और लुकास रोसोल की चेक जोड़ी को एक आसान मुकाबले में 6-4, 6-1 से हराया।

पेस-स्टेपानेकी की जोड़ी दूसरे दौर के मुकाबले में शुक्रवार को ही इटली के डेनिएले ब्रासियाली और उक्रेन के एलेक्जांद्र डोल्गोपोलोव की जोड़ी का सामना करेगी। पेस-स्टेपानेक की जोड़ी यह मैच यदि जीत जाती है, तो उन्हें तीसरे दौर में भांबरी-वीनस की जोड़ी से भिड़ना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: