भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया 18 जनवरी को बिहार बंद का एलान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने किया 18 जनवरी को बिहार बंद का एलान

cpi logo
पटना, 17 जनवरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने आज यहां निम्नलिखित बयान जारी किया है। बिहार में बिजली की समस्याएँ दिनोदिन गहराती जा रही है और बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियाँ बढ़ती जा रही हैं। बिजली कंपनियों के द्वारा अनेक प्रकार से राज्य के बिजली उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है। बिजली रेट में लगातार वृद्धि की जा रही है। गलत और मनमाने तरीके से विलिंग किया जाता है। गलत विलिंग के आधार पर ही डिले पेमेंट सरचार्ज वसूला जाता है। इसी गलत विलिंग के आधार पर उपभोक्ताओं पर नाजायज मुकद्दमें किये जा रहे हैं। 

इतना ही नहीं पटना शहर के कई मुहल्लों में बांस के खंभे पर पतले तार के द्वारा घर में मीटर तक बिजली कन्केशन दी गई है।  पोल नहीं है। जहां पोल है भी वहां पोलों पर तार नहीं है। इन्हीं सब धांधलियों और लापरवाहियों के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 18 जनवरी, (शनिवार) को बिहार बंद का आह्वान किया है। हम सभी बिजली उपभोक्ताओं, दुकानदारों, रिक्शा ठेला चालकों, बस चालकों, छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों, राजनीतिक दलों, संगठनों एवं संस्थाओं से अपील करते हैं कि अपना सहयोग और समर्थन देकर कल बिहार बंद को सफल बनावें।

कोई टिप्पणी नहीं: