दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष बरखा ने इस्‍तीफा देने से किया इनकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष बरखा ने इस्‍तीफा देने से किया इनकार

विवादों में घिरे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आज मीडिया पर नरेंद्र मोदी से पैसे लेने का आरोप लगाया और दिल्ली महिला आयोग पर नाराजगी जाहिर की है। भारती ने महिला आयोग पर राजनीतिक होने का आरोप लगाया। दिल्ली महिला आयोग(डीसीडब्‍ल्‍यू) की अध्यक्ष बरखा सिंह पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा बरखा सिंह कांग्रेस की सदस्य हैं। उनकी सरकार का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, तो उन्हें भी अपने आप इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि बरखा सिंह ने इस्‍तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग घबराहट में हैं।

मध्य रात्रि को कथित नशीली दवाओं का कारोबार और देह व्यापार करने वालों पर छापे के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने उन्हें शुक्रवार को तलब किया था। लेकिन भारती वहां नहीं गए और एक पतंग उत्सव में शामिल हुए। खुद के खिलाफ आ रही खबरों को गलत बताते हुए कानून मंत्री ने आगाह किया वह मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उन्हें अदालत ले जाने वाला हूं। बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उनका इशारा कि सकी ओर था।

भारती को लेकर चल रहे विवादों के सिलसिले में पत्रकारों के सवालों के बीच कानून मंत्री ने उन पर गुजरात के मुख्यमंत्री से धन लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ‘आपको मोदी से कितना धन मिला है ? इसके कुछ देर बाद ही भारती ने मोदी से पैसे लेने वाली बात पर पलटा मारा, कहा 'मेरे कहने का यह मतलब नहीं था। किसी को दुख पहुंचा है, तो माफी चाहता हूं।‘

कोई टिप्पणी नहीं: