भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर बिहार बंद रहा। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर बिहार बंद रहा।

  • बंद के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित एक हजार पार्टी नेता एवं कार्यकत्र्ता राज्यभर में गिरफ्तार 
  • अनेक जिलों में बिजली कार्यालय का घेराव एवं सड़क जाम किया या। 
  • पटना शहर सहित अनेक जिला मुख्यालयों में सड़क यातायात, सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं और बाजार पर बंद का असर रहा। 


cpi logo
पटना, 18 जनवरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर बिजली विभाग में धांधली, बिजली रेट में वृद्धि, गलत एवं मनमानी बिलिंग, गलत बिलिंग के आधार पर बिजली उपभोक्ताओं पर झूठे और नाजायज मुकद्दमें आदि के खिलाफ खराब मौसम एवं वारिश के बावजूद आज मुकम्मिल बिहार बंद रहा। पटना सहित राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के हजारों कार्यकत्र्ताओं ने सड़कों पर जुलूस निकाला, सड़कों को जाम किया और बिजली कार्यालयों का घेराव किया। आज यहां पार्टी के राज्य कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित राज्य भर में एक हजार से अधिक पार्टी के नेता एवं कार्यकत्र्ता गिरफ्तार किये गये। पटना शहर में बंद के दौरान एक सौ से अधिक पार्टी ेनेता एवं कार्यकत्र्ता आज गिरफ्तार हुए। इनमें प्रमुख हैं:- राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह, राज्य सचिवमंडल के सदस्य तथा बिहार ऐटक महासचिव चक्रधर प्रसाद सिंह राज्य कार्यकारिणी के सदस्य गजनफर नवाब, विजेन्द्र केसरी, राम बाबू कुमार, राज्य परिषद के सदस्य इरफान अहमद आदि। खगडि़या जिला में 400 पार्टी कार्याकत्र्ता विभिन्न जगहों पर गिरफ्तार किये गये। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सहरसा में ऐतिहासिक बंद रहा। सहरसा शहर में सभी बाजार-दुकानें तथा सड़क यातायात बंद रहा । जिला के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में बंद सफल रहा। सलखुआ, सोनवर्षा, सिमरी बख्तियारपुर आदि जगहों पर बाजार बंद रहे।  
 खगडि़या जिला में बिहार बंद का व्यापक असर रहा। खगडि़या शहर के अतिरिक्त बेलदौर, परवत्ता, गोगरी, चैथम आदि जगहों में बाजार एवं सड़क यातयात बंद रहा। संपूर्ण जिले में चार सौ से ज्यादा पार्टी कार्यकत्र्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बेगूसराय में भी बंद मुकम्मिल रहा। सड़क पर कोई यातायात नहीं चला। मुजफ्फरपुर शहर की दुकानें बंद रहीं। एच॰एल॰ कम्पनी के कार्यालय का घंटों घेराव किया गया। पूर्वी चंपारण में मोतिहारी शहर बंद रहा। इसके अतिरिक्त केसरिया, संग्रामपुर, मेहसी आदि प्रखंड  मुख्यालयों में सरकारी कार्यालय और बाजार बंद रहे। नवादा जिला में नारदीगंज, कौआकोल, हिसुआ, वारसलीगंज आदि जगहों में बाजार बंद रहे। मधुबनी में भी बाजार बंद रहे। मधुबनी और मधेपुरा में बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। मुंगेर में विद्युत अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष धरना आयोजित किया गया। गया में बाजार बंद रहा। गया शहर के अलावे बेलागंज, अतरी, बथानी, वजीरगंज आदि जगहों में बाजार बंद रहे। 

समस्तीपुर, सीवान, अररिया, दरभंगा, आदि जिलों में बंद का असर रहा। बंद शान्तिपूर्ण रहा और बिहार बंद को व्यापक जन समर्थन प्राप्त हुआ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह आज के बिहार बंद को सफल बनाने के लिए राज्य की जनता को बधाई दी है। इसके साथ ही बिहार बंद को समर्थन देने के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा॰) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) को भी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने धन्यवाद दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: