बिहार में 49 हजार रुपये के जाली नोट बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

बिहार में 49 हजार रुपये के जाली नोट बरामद


fake-Indian-currency
बिहार के अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र से शनिवार की सुबह एक निजी यात्री बस में रखे एक थैले से 49 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए। इस सिलसिले में अभी किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से लगे मीरगंज इलाके में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान नियमित रूप से वाहनों की तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एसएसबी के जवानों ने एक निजी यात्री बस से 49 हजार रुपये के जाली नोटों से भरा एक बैग बरामद किया। 

बरामद सभी नोट एक-एक हजार और पांच-पांच सौ रुपये के बताए जा रहे हैं। बस में किसी भी यात्री ने इस बैग को अपना नहीं बताया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: