बंधक बना कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

बंधक बना कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म


gang rape delhi
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पीड़िता पड़ोसी द्वारा शादी का झांसा दिए जाने पर उसके साथ भाग गई थी, पड़ोसी ने उसे 12 दिन तक अपने दोस्त के घर बंधक बना कर रखा और दोनों ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया।

मामला तब सामने आया जब पीड़िता 20 जनवरी को उनके चंगुल से बच निकलने में कामयाब रही और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पश्चिमी दिल्ली के बेगमपुर की रहने वाली पीड़ित महिला पड़ोसी रंजन द्वारा शादी का वादा किए जाने पर उसके साथ भाग गई थी।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर बताया, "रंजन उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। उसे वहां बंधक बना कर रखा और अपने दोस्त के साथ लगातार दुष्कर्म किया।" पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो जाने पर इस संबंध में मामला दर्ज कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: