उच्च न्यायालय ने केजरीवाल, भारती को भेजा नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जनवरी 2014

उच्च न्यायालय ने केजरीवाल, भारती को भेजा नोटिस


kejriwal-bharti
 दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कानून मंत्री सोमनाथ भारती को नोटिस जारी किया है। उन्हें यह नोटिस दिसंबर में हुए चुनाव में सीमा से अधिक खर्च करने के संबंध में उनके चुनाव अमान्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका के कारण दिया गया है। न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं विजेंद्र गुप्ता और आरती मेहरा द्वारा दायर याचिका के जवाब में 25 फरवरी तक जवाब मांगा है जिन्होंने केजरीवाल और भारती पर 14 लाख रुपये की सीमा से अधिक खर्च करने का आरोप लगाया है। 

न्यायामूर्ति विपिन संघई ने केजरीवाल को गुप्ता की याचिका पर नोटिस भेजा है जबकि न्यायामूर्ति जी.एस.सिस्तानी ने मेहरा की याचिका पर भारती को नोटिस भेजा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं पर चार दिसंबर को हुए चुनाव में 17 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च करने का आरोप लगाया है और उन्होंने न्यायालय से उनके चुनाव को अमान्य घोषित करने का निवेदन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: