कांग्रेस ने अमेरिकी अदालत के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

कांग्रेस ने अमेरिकी अदालत के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी


moti lal vohra
भारत की कांग्रेस पार्टी ने न्यूयार्क की संघीय अदालत के समक्ष याचिका दायर की है, जिसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित मानवाधिकार हनन मामले को रद्द करने की अपील की गई है। कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को दायर की गई याचिका में अदालत के अधिकार क्षेत्र, न्यूयार्क स्थित सिख संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) की वैधानिक औचित्य को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है मामले में कानूनी सीमाओं का उल्लंघन हुआ है।

कांग्रेस ने अपनी याचिका के समर्थन में पार्टी कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा द्वारा 2012 में सौंपे गए घोषणापत्र को दोबारा पेश किया है। इस घोषणापत्र में यह दावा किया गया है कि अमेरिकी अदालत द्वारा भेजा गया सम्मन पार्टी को नहीं मिला। वोरा ने कांग्रेस और भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के बीच किसी तरह के संबंध से भी इनकार किया है।

एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू के मुताबिक, एसएफजे को कांग्रेस द्वारा दाखिल याचिका पर प्रतिक्रिया देने के लिए 17 फरवरी तक का समय दिया गया है।  पन्नू का आरोप है कि कांग्रेस वोरा के दो साल पुराने घोषणापत्र को पेश कर अमेरिकी अदालत को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि अदालत इस घोषणापत्र को पहले ही खारिज कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: