चुनावी गठबंधन के लिए लालू राहुल की हुई मुलाकात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जनवरी 2014

चुनावी गठबंधन के लिए लालू राहुल की हुई मुलाकात


lalu yadav
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और बिहार में चुनावी गठबंधन के बारे में बातचीत की। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस महीने लालू दूसरी बार राहुल से मिले। एक कांग्रेस नेता ने बताया, "बिहार में एक धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनने की संभावना है, लेकिन इसकी घोषणा में थोड़ा वक्त लगेगा।"

उन्होंने कहा कि गठबंधन में राजद, कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शामिल होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि लालू और राहुल की मुलाकात दिग्विजय सिंह की लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान से मुलाकात के अगले दिन हुई है। कांग्रेस के एक गुट ने हालांकि बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के साथ गठबंधन का संकेत दिया था, मगर लालू और राहुल की मुलाकात से राजद के साथ कांग्रेस के गठबंधन की संभावना बढ़ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: