लोगों की बुनियादी जरूरतें जरूर पूरी हों : सोनिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

लोगों की बुनियादी जरूरतें जरूर पूरी हों : सोनिया


sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यदि लोगों की बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हुईं तो भारतीय समाज का तानाबाना बिखर जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की यहां हुई बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "यदि हमारे समाज के बृहत्तर हिस्से की बुनियादी जरूरतें ठोस तरीके से पूरी नहीं हुईं, यदि हमारे लोगों की अभिलाषाओं की पर्याप्त उपायों से पूर्ति नहीं हुई तो हमारे समाज का तानाबाना बिखर जाएगा।" उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बात की।

सोनिया ने कहा कि प्रभावशाली आर्थिक विकास के बावजूद बड़े पैमाने पर विषमता आज भी मौजूद है। उन्होंने कहा, "प्रभावी आर्थिक विकास, जिसका श्रेय लेना हम न्याय संगत ठहरा सकते हैं, के बावजूद सच्चाई यह है कि विषमता का दंश आज भी बड़े पैमाने पर मौजूद है। विकास जरूरी है और यह टिकाऊ होना चाहिए लेकिन अकेले त्वरित विकास विषमता के प्रसार की समस्या का निदान नहीं हो सकता।" उन्होंने कहा, "इस पर काबू पाना केवल सामाजिक न्याय का मुद्दा नहीं है, बल्कि अस्तित्व की जरूरत के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

कोई टिप्पणी नहीं: