मोदी पीएम नहीं बन सकते, हां चाय बेच सकते हैं : अय्यर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

मोदी पीएम नहीं बन सकते, हां चाय बेच सकते हैं : अय्यर


mani shankar aiyar
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे मुख्य विपक्षी दल नाराज हो गया। अय्यर ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री तो नहीं बन सकते, हां चाय जरूर बेच सकते हैं। अय्यर ने मीडिया से कहा, "नरेंद्र मोदी 21वीं सदी में प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। यदि वे चाहें तो वे आ कर यहां एआईसीसी बैठक में चाय बेच सकते हैं और हम उनके लिए व्यवस्था कर सकते हैं।"

उनके इस बयान पर भाजपा नेता अरुण जेटली ने त्वरित जवाब देते हुए ट्विट किया है, "भारतीय लोकतंत्र की ताकत तब प्रमाणित हो जाएगी जब कल का चाय विक्रेता वंशगत प्रतिनिधियों को धूल चटा देगा। यही 2014 के चुनाव में होने जा रहा है।" भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा है, "मणिशंकर अय्यर से कुछ बेहतर की उम्मीद तो की नहीं जा सकती। वे ऐसी ओछी टिप्पणियां करते रह सकते हैं।"

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि 'चाय विक्रेता की दलील बहुत बढ़ाकर पेश की जा रही है।' उन्होंने कहा, "कांग्रेस ऐसे सैकड़ों नेताओं का नाम गिना सकती है जिन्होंने बहुत छोटी सी पृष्ठभूमि से शुरुआत की। सच तो यह है कि छोटी पृष्ठभूमि को घृष्टता के रूप में दर्शाया जा रहा है नम्रता के रूप में नहीं।"

कोई टिप्पणी नहीं: