सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले के लिए नवाज जिम्मेदार : इमरान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2014

सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले के लिए नवाज जिम्मेदार : इमरान


Imran Khan
क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश के सुरक्षा बलों पर हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जियो न्यूज के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के बन्नु जिले में रविवार को सेना के काफिले पर पाकिस्तानी तालिबान के सदस्यों ने हमला किया जिसमें 22 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 38 घायल हो गए। 

तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान ने रविवार को बन्नु में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "मौलाना फजल-उर-रहामन या सामी-उल-हक अकेले तालिबान के साथ शांति वार्ता को आगे नहीं ले जा सकते। प्रधानमंत्री को इसका नेतृत्व करना चाहिए।"

इसके बाद इमरान ने पत्रकारों से कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री होते तो वह शांति वार्ता की अगुवाई करते। इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए तहरीक-एक-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने कहा कि सुरक्षा बलों पर यह हमला जारी रहेगा। इमरान ने इस तालिबान के अस्तित्व के लिए अमेरिकी युद्ध को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 2006 से पहले यह अस्तित्वहीन था। 

कोई टिप्पणी नहीं: