2005 से पहले छपे नोट आज से बदले जा सकेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

2005 से पहले छपे नोट आज से बदले जा सकेंगे

रिजर्व बैंक ने लोगों को 2005 से पहले छपे नोट बैंकों में बदलने का काम शुरू करने की सलाह दी है. रिजर्व बैंक ने बयान में कहा है, लोग बैंक शाखाओं में अपनी सुविधा के अनुसार नोट बदलना शुरू कर सकते हैं. रिज़र्व बैंक ने कहा कि प्रचलन से पुराने करेंसी नोट को हटाना एक मानक अंतरराष्ट्रीय व्यवहार है. रिज़र्व बैंक का कहना है कि प्रचलन में ऐसे नोट की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है.

रिज़र्व बैंक पहले ही बैंकों के जरिये 2005 से पहले के बैंक नोट को नियमित तौर पर वापस ले रहा है क्योंकि ऐसे नोटों में सुरक्षा उपाय बाद में छपे नोटों के मुकाबले कम है. रिजर्व बैंक का मानना है कि 2005 से पहले छपे नोट जो प्रचलन में है, उनकी संख्या इतनी अधिक नहीं है जिससे इसका लोगों पर व्यापक असर पड़े.

रिज़र्व बैंक ने कहा है, हालांकि 2005 से पहले छपे नोट कानूनी तौर पर वैध बने रहेंगे. एक जुलाई के बाद भी पुरानी श्रृंखला के ऐसे नोट कितनी भी संख्या में लोग उन बैंक शाखाओं में जाकर बदल सकेंगे जहां उनके खाते हैं. रिजर्व बैंक ने कहा कि वह पुराने नोटों को वापस लेने की लगातार निगरानी करेगा और उसकी समीक्षा करता रहेगा ताकि लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो.

रिज़र्व बैंक ने 22 जनवरी को जारी एक बयान में 2005 से पहले छपे बैंक नोट वापस लिये जाने की घोषणा की है. रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने कल कहा था कि मुझे इस मामले में यही कहना है कि पुराने नोट वापस लेने का चुनाव से कोई लेना देना नहीं है, यह हमारा उद्देश्य नहीं है.

कोई टिप्पणी नहीं: