मलेशिया ओपन से सायना हारकर बाहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 जनवरी 2014

मलेशिया ओपन से सायना हारकर बाहर


saiyna nehwal
देश की शीर्ष वरीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में गुरुवार को चीन की याओ जूई से हार गईं। सायना की हार के साथ ही मेबैंक मलेशिया ओपन के महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना 25वीं विश्व वरीयता प्राप्त जूई के हाथों 56 मिनट में 21-16, 10-21, 19-21 के अंतर से हारीं। सायना का जूई के खिलाफ यह पहला मुकाबला था।

सायना ने पहले गेम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूई को 21-16 से मात दे दी, लेकिन दूसरे गेम में वापसी करते हुए जूई ने एकतरफा मुकाबले में सायना को 21-10 से पटखनी दे दी। तीसरे और निर्णायक गेम में सायना ने जूई को कड़ी टक्कर दी और कभी भी अंकों का अंतर चार अंकों से अधिक नहीं होने दिया। तीसरे गेम का स्कोर एक समय 19-19 पर था, जिसके बाद लगातार दो अंक अर्जित करते हुए जूई ने मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले पी. वी. सिंधु भी महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर का अपना मुकाबला दक्षिण कोरिया की येओन जू बेई के हाथों 45 मिनट में 21-16, 21-19 से हार गईं।

कोई टिप्पणी नहीं: