सेंसेक्स में 202 अंकों की गिरावट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

सेंसेक्स में 202 अंकों की गिरावट


sensex down
देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.56 अंकों की गिरावट के साथ 21,063.62 पर और निफ्टी 57.25 की गिरावट के साथ 6,261.65 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 28.53 अंकों की गिरावट के साथ 21,236.65 पर खुला और 201.56 अंकों या 0.95 फीसदी गिरावट साथ 21,063.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,270.11 के ऊपरी और 21,015.61 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.65 अंकों की गिरावट के साथ 6,306.25 पर खुला और 57.25 अंकों या 0.91 फीसदी गिरावट के साथ 6,261.65 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,327.10 के ऊपरी और 6,246.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 87.06 अंकों की गिरावट के साथ 6,487.03 पर और स्मॉलकैप 107.19 अंकों की गिरावट के साथ 6,476.76 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से तीन सेक्टरों तेल एवं गैस (0.25 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.07 फीसदी) और वाहन (0.03 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (2.55 फीसदी), रियल्टी (2.40 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.28 फीसदी), बैंकिंग (1.57 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.16 फीसदी) प्रमुख रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: