शशि थरूर सुनंदा को किसी तरह की क्षति पहुंचाएंगे कल्पना से परे है। : राजेश पुष्कर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

शशि थरूर सुनंदा को किसी तरह की क्षति पहुंचाएंगे कल्पना से परे है। : राजेश पुष्कर


shashi sunanda tharoor
सुनंदा पुष्कर के भाई ने शनिवार को कहा कि उनकी बहन काफी दृढ़ व्यक्तित्व वाली महिला थीं और मीडिया द्वारा 'निंदनीय' तरीके से प्रसारित हो रहीं खबरें कि उन्होंने खुदकुशी की 'असंगत' हैं। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा नौ दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी के एक होटल के अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं।

सुनंदा के भाई राजेश पुष्कर ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "मेरी बहन एक दृढ़ व्यक्तित्व वाली महिला थीं तथा यह सोचना भी कि वह खुद को शारीरिक क्षति पहुंचाएंगी अतार्किक तथा विश्वास से परे है।" राजेश ने आगे कहा, "यह सोचना की मेरे जीजाजी (शशि थरूर) उन्हें (सुनंदा) को किसी तरह की क्षति पहुंचाएंगे भी कल्पना से परे है।"

सुनंदा के बेटे शिव मेनन ने भी 21 जनवरी को इसी आशय का वक्तव्य जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी मां एक सशक्त महिला थीं तथा शशि थरूर उन्हें हानि नहीं पहुंचा सकते।

कोई टिप्पणी नहीं: