सुनंदा को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी : चिकित्सक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 18 जनवरी 2014

सुनंदा को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी : चिकित्सक


sunanda tharoor
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंद पुष्कर किसी तरह की गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थीं। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने शनिवार को दी। चिकित्सक जी.विजयराघवन के नेतृत्व वाली टीम ने संवाददाताओं को शनिवार को बताया कि उन्हें सुनंदा की बीमारी से संबंधित सारे विवरण उन्हें दिए गए हैं। विजयराघवन ने कहा, "पेशे की बाध्यता की वजह से हम उनकी बीमारी के विवरण मीडिया के साथ बांटने में अक्षम हैं।"

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुनंदा को हालांकि, कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। सुनंदा शुक्रवार रात दिल्ली के द लीला पैलेस होटल में रहस्यमय तरीके से मृत पाई गई थीं। दोनों ने ट्विटर पर विवाहेतर संबंधों की तरफ इशारा करने वाले संदेश आने के बाद खुशहाल वैवाहिक जीवन का दावा किया था और यह घटना इसके अगले 24 घंटे के भीतर ही हुई है।

अधिकारी ने बताया कि सुनंदा को केआईएमएस हॉस्पीटल में 12 जनवरी को भर्ती कराया गया था। उस दौरान दोनों पति-पत्नी खुश नजर आ रहे थे। अस्पताल के प्रबंध निदेश ई.एम.नजीब ने बताया कि उनके अस्पताल में रहने के दौरान वह तीन दिनों में कई बार दोनों से मिले थे। उन्होंने कहा, "12 जनवरी की रात दिल्ली के उनके मित्र अस्पताल में उनके साथ रुके थे और अगले दिन थरूर अस्पताल में रुके थे। 14 जनवरी की रात उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और चिकित्सकों ने उन्हें बाद में आने की सलाह दी थी।"

कोई टिप्पणी नहीं: