स्वर्ण आयात रोक पर मार्च अंत तक समीक्षा : चिदंबरम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जनवरी 2014

स्वर्ण आयात रोक पर मार्च अंत तक समीक्षा : चिदंबरम


p chidambaram
केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि सरकार मार्च अंत तक सोने के आयात पर लगाए गए रोक की समीक्षा करेगी और इसमें कुछ ढिलाई देगी। अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने यह संकेत दिया कि यदि चालू खाता घाटा पर काबू पा लिया जाता है तो पाबंदी कुछ हद तक हटाई जा सकती है।

2012-13 में देश का चालू खाता घाटा बढ़कर 88 अरब डॉलर से अधिक हो गया था। इस पर काबू पाने के लिए सरकार ने पिछले वर्ष सोने के आयात पर शुल्क बढ़ाकर 10 फीसदी कर दिया था।

मंत्री ने कहा, "मुझे विश्वास है कि कारोबारी साल के आखिर तक हम स्वर्ण आयात पर रोक को कुछ हद तक हटाने में कामयाब होंगे। लेकिन इसके साथ ही मैं यह कहना चाहूंगा कि हम ऐसा तभी करेंगे, जब हमें विश्वास हो जाएगा कि हमें चालू खाता घाटा पर नियंत्रण मिल गया है।"

कोई टिप्पणी नहीं: