थरूर की शिंदे से अपील, सुनंदा की मौत की जांच तेजी से हो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2014

थरूर की शिंदे से अपील, सुनंदा की मौत की जांच तेजी से हो


shashi sunanda tharoorकेंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे को पत्र लिखकर अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के रहस्यों को उजागर करने के लिए की जा रही जांच में तेजी लाने का निर्देश देने की गुजारिश की है। थरूर ने कहा कि वे मीडिया में व्यक्त किए जा रहे 'विभिन्न तरह के अनुमानों को पढ़कर डर गए हैं।' मंत्री ने कहा कि वे सुनंदा (52) की मौत की जांच में पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके सच्चाई सामने आनी चाहिए।

राजधानी के एक होटल के कमरे में सुनंदा रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। शिंदे को लिखे गए पत्र में थरूर ने कहा है, "अपने शोक की अवस्था के बीच मैं मीडिया की रिपोर्ट के केंद्र में हूं और मैं व्यक्त किए जा रहे विभिन्न तरह के अनुमानों को लेकर डरा हुआ हूं।" विवाहेतर संबंधों को लेकर विवाद, फिर 'हम खुश हैं' वाला साझा बयान के बाद उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर शुक्रवार की रात 8.30 बजे दिल्ली के एक होटल में मृत पाई गई थीं।

पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने शनिवार को कहा था कि पोस्टमार्टम के लिहाज से हम कह सकते हैं कि यह अस्वाभाविक अकस्मात मृत्यु का मामला है। शरीर पर कई चोट के निशान हैं, लेकिन फिलहाल ब्योरे का विश्लेषण नहीं किया जा सकता। पुलिस का हालांकि कहना है कि यह ड्रग के अथवा नींद की गोलियों की गोलियों के अधिक खुराक लेने का मामला हो सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: