युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया जाए : चिदंबरम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया जाए : चिदंबरम


p chidambaram
केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 272 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दे, जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम हो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में पेश किए गए राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पर अपने विचार रखते हुए चिदंबरम ने कहा कि देश की 68 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम उम्र की है। 

चिदंबरम ने कहा, "मेरे पास एक क्रांतिकारी विचार है। आधी संसदीय सीटों (272) पर 35 वर्ष से कम उम्र के लोगों को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। यदि भारत युवा है, तो युवा भारत को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्हें हर हाल में सशक्त बनाया जाना चाहिए।" चिदंबरम ने 'युवा भारत, सशक्त भारत का नारा' दिया। 

चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव के लिए मिशन 272 को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षा है और सत्ता हासिल करने की एक कोशिश है। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस का मिशन भारत को सशक्त बनाने का है और उसने पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी को चुना है कि वह 2014 के चुनाव का नेतृत्व करें।

कोई टिप्पणी नहीं: