जल्द शुरू होगी कटरा के लिए रेल सेवा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 12 फ़रवरी 2014

जल्द शुरू होगी कटरा के लिए रेल सेवा

वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा के लिए रेल संपर्क पूरा हो गया है और इस पर यात्री सेवा जल्द शुरू होगी। रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज वर्ष 2014 - 15 के अपने अंतरिम रेल बजट भाषण में संप्रग-दो की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि महत्वाकांक्षी कश्मीर रेल परियोजना के तहत उधमपुर-कटरा खंड को खोलने से देश भर से लाखों तीर्थयात्रियों को वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा में आसानी होगी।
    
उन्होंने कहा,निर्माण पूरा हो गया है और परीक्षण शुरू हो चुका है। हमें जल्द ही कटरा तक यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है। रेल मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष घाटी में बनिहाल को काजीगुंड से जोड़ने वाली 11 - 2 किलोमीटर लंबी सुरंग के शुरू होने से कश्मीर परियोजना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में रेल यात्राा के लिए खराब मौसम परिस्थितियों के हिसाब से विशेष रूप से डिजाइन किए गए कोच लगाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: