किंगफिशर को तीसरी तिमाही में 822 करोड़ का नुकसान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 12 फ़रवरी 2014

किंगफिशर को तीसरी तिमाही में 822 करोड़ का नुकसान

किंगफिशर एयरलाइन्स को दिसंबर 2013 की तीसरी तिमाही में 822.42 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। गौरतलब है कि कंपनी का परिचालन पिछले साल भर से अधिक समय से बंद है।

किंगफिशर ने बंबई शेयर बाजार को बताया कि विमानन कंपनी को पिछले साल इसी तिमाही में 755.17 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कारोबार पिछले साल की इसी अवधि की तरह शून्य रहा।
समीक्षाधीन अवधि में किंगफिशर की वित्तीय लागत ऋण पर ब्याज आदि: 350.99 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही में यह लागत 401.26 करोड़ रुपए थी।

कोई टिप्पणी नहीं: