मुलायम सबसे खतरनाक राजनीतिक जानवर : बेनी प्रसाद वर्मा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 12 फ़रवरी 2014

मुलायम सबसे खतरनाक राजनीतिक जानवर : बेनी प्रसाद वर्मा


beni prasad yadav
केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने बुधवार समाजवादी पार्टी(सपा)प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें देश का सबसे खतरनाक राजनीतिक जानवर करार दिया है। अपने गृह जिले बाराबंकी में संवाददाताओं से बातचीत में बेनी ने कहा, "मुलायम देश के सबसे खतरनाक राजनीतिक जानवर हैं, पता नहीं कब किसका भोजन कर जाएं।"

बेनी ने कहा, "मुलायम चाहते हैं कि सांप्रदायिकता की आग जलती रहे और लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाएं।" उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ मुलायम की सांठगांठ है। दोनों मिलकर सांप्रदायिकता को फैलाकर समाज के ध्रुवीकरण के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कयावद में हैं। बेनी ने आरोप लगाया कि भाजपा और सपा ने साठगांठ करके राजनीतिक फायदे के लिए मुजफ्फरनगर दंगा करवाया।

कोई टिप्पणी नहीं: