भाकपा का माले बिहार बंद का समर्थन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 फ़रवरी 2014

भाकपा का माले बिहार बंद का समर्थन

cpi (M-l)
पटना, 22 फरवरी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बिजली के सवाल पर 23 फरवरी को भाकपा (माले) द्वारा किए जा रहे बिहार बंद का नैतिक समर्थन किया है। आज अपने राज्य कार्यालय से जारी एक प्रेस बयान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार की जनता आज विभिन्न प्रकार की बिजली से संबंधित समस्याओं से पीडि़त है। सरकार द्वारा बिजली के दर में बढ़ौत्तरी से लेकर बिजली बिल में धांधली तक की समस्याओं ने आम जनता की कठिनाइयों को काफी बढ़ा दिया है। 

बिजली आम जन जीवन की एक आवश्यक आवश्यकता है। पर इसके उपयोग के रास्ते में अनेक समस्याये पैदा हो गयी है। इन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर आम जनता ने 18 जनवरी को बिहार बंद किया था पर इस सवाल को लेकर सरकार और बिजली कंपनियों को एक और धक्का देने की जरूरत है। भाकपा (माले) ने कल 23 फरवरी को इसी सवाल को लेकर आम जनता से बिहार बंद का आह्वान किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  भाकपा (माले) द्वारा आहुत कल के बिहार बंद का नैततिक समर्थन करती है।

कोई टिप्पणी नहीं: