केरल में लोकसभा प्रचार का आगाज करेंगी सोनिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 11 फ़रवरी 2014

केरल में लोकसभा प्रचार का आगाज करेंगी सोनिया


sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ के प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में वी. एम. सुधीरन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यह तय करने की होगी कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाए।

सुधीरन (65) ने कहा, "मेरा पहला कार्यक्रम शनिवार को एक विशेष सम्मेलन आयोजित करना है जिसे सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। इसी के साथ लोकसभा के लिए हमारा अभियान शुरू हो जाएगा।" सुधीरन ने राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला की जगह ली है। चेन्निथला ने नौ वर्षो तक केरल में प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व किया।

कोई टिप्पणी नहीं: