रांची से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सुबोधकांत सहाय ने कहा कि 37 साल से राजनीति में हूं। विभिन्न पदों पर रह चुका हूं। केवल टिकट नहीं मिलने की संभावना पर रांची के लोगों से जो प्यार और विश्वास मिला, यह मेरी पूंजी है। इन चंद दिनों में राजनीतिक व गैर राजनीतिक इतने लोगों का पत्र आया, कितने ही लोगों ने प्रार्थना सभा की। उन सबों का तामउम्र ऋणी रहूंगा।
बरियातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सुबोधकांत सहाय को रांची लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनने पर खुशी जाहिर की है। कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार शाम बरियातू क्षेत्र में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा सहाय को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में नया जोश है। इस मौके पर उषा सहाय, अर्चना सहाय, शहनाज खातून, रौनक, रामाकांत, रसीला खातून, दीपशिखा, चंदा, राजेश, सूरज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें