आप उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 18 मार्च 2014

आप उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी


aap symbol
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की। इस सूची में 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता एस.पी.उदयकुमार तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट और अधिवक्ता हिम्मत सिंह शेरगिल पंजाब के आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। 

पार्टी ने बिहार से छह, तमिलनाडु से आठ, उत्तर प्रदेश से चार, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, सिक्किम, राजस्थान, पंजाब, पुडुचेरी, मिजोरम और मणिपुर से एक-एक उम्मीदवार घोषित किए हैं। सातवीं सूची के जारी होने के साथ ही आप ने अब तक लोकसभा की 543 में से 268 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: