अन्ना, मिथुन चक्रवर्ती झारखंड में करेंगे तृणमूल का प्रचार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 8 मार्च 2014

अन्ना, मिथुन चक्रवर्ती झारखंड में करेंगे तृणमूल का प्रचार


anna hazare mamata banerjee
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के प्रचार अभियान के लिए झारखंड आ सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस का अस्तित्व इससे पहले झारखंड में लगभग नगण्य रहा है। लेकिन अब पार्टी राज्य में मुख्य प्रतिस्पर्धी के रूप में उभर रही है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शमिल हुए नेता बंधु तिर्की ने कहा, "अन्ना हजारे, मिथुन चक्रवर्ती, ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) और अन्य हस्तियां झारखंड में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।"

झारखंड जनाधिकार मंच के सदस्य रहे बंधु तिर्की और राष्ट्रीय कल्याण पक्ष के नेता चमरा लिंडा ने कुछ दिनों पहले ही तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। दोनों पाटिर्यो का बीते सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के साथ विलय हुआ। लोकसभा चुनाव में तिर्की रांची से और लिंडा लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: