सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के प्रचार अभियान के लिए झारखंड आ सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस का अस्तित्व इससे पहले झारखंड में लगभग नगण्य रहा है। लेकिन अब पार्टी राज्य में मुख्य प्रतिस्पर्धी के रूप में उभर रही है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शमिल हुए नेता बंधु तिर्की ने कहा, "अन्ना हजारे, मिथुन चक्रवर्ती, ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) और अन्य हस्तियां झारखंड में पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।"
झारखंड जनाधिकार मंच के सदस्य रहे बंधु तिर्की और राष्ट्रीय कल्याण पक्ष के नेता चमरा लिंडा ने कुछ दिनों पहले ही तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। दोनों पाटिर्यो का बीते सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के साथ विलय हुआ। लोकसभा चुनाव में तिर्की रांची से और लिंडा लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें