लोकसभा चुनाव के लिए बीजद, झामुमो में समझौता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 7 मार्च 2014

लोकसभा चुनाव के लिए बीजद, झामुमो में समझौता


kalptaru das
ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ सीटों पर समझौता करेगी। बीजद नेता और ओडिशा के पंचायती राज मंत्री कल्पतरू दास ने कहा कि समझौता राज्य के मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों में किए जाएंगे, जहां झामुमो की उपस्थिति है।

दास ने कहा, "सीटों पर समझौता दोनों जिलों में कुछ सीटों पर ही किए जाएंगे। इस पर विचार किया जा रहा है।" गौरतलब है कि राज्य की 21 लोकसभा सीटों और 147 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 10 अप्रैल तथा 17 अप्रैल को होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: