झारखंड के भूमिपुर गांव में मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 25 मार्च 2014

झारखंड के भूमिपुर गांव में मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल

झारखंड के गढ़वा जिले के भूमिपुर गांव में माओवादियों से अलग हुए 12-15 सदस्यों वाले एक समूह के साथ मंगलवार को हुई एक मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

 पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने बताया कि समूह के सदस्यों के गांव के पास खेत्रवरपहाड़ में मौजूद होने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस तड़के मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ करीब दो घंटे तक चली।

पुलिसकर्मी अब्दुल सतार इस मुठभेड़ में घायल हो गए और उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी अभियान के दौरान खून के धब्बे मिले जो कि इस बात का संकेत है कि माओवादी भी घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस माओवादियों के अलग हुए समूह की पहचान का पता लगा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: