ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : क्वार्टर फाइनल में हारीं सायना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 8 मार्च 2014

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : क्वार्टर फाइनल में हारीं सायना


saina nehwal
लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शुक्रवार को 400,000 डॉलर इनामी ऑल इंग्लैंड ओपन टूर्नामेंट के एकल वर्ग के क्र्वाटर फाइनल हार गईं। सायना की हार के साथ इस टूर्नामेंट से भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। विश्व की सातवीं वरीय खिलाड़ी सायना को चीन की शिजियान वांग ने 21-17, 21-10 से हराया। यह मैच 43 मिनट तक चला। वांग विश्व की तीसरी वरीय खिलाड़ी हैं।

सायना और वांग के बीच इससे पहले तक कुल छह मुकाबले हुए थे, जिनमें से चार में सायना की जीत हुई है। अब सायना का वांग के खिलाफ हार-जीत का रिकार्ड 4-3 हो गया है। महिला एकल में पीवी सिंधु, पुरुष एकल में पारुपल्ली कश्यप और के. श्रीकांत के पहले ही दौर में हारकर बाहर होने के बाद ऑल इंग्लैंड ओपन में सायना के रूप में भारत की एकमात्र चुनौती बरकरार रह गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: