मुलायम को उम्रदराज कहने के करण आगरा सपा प्रत्याशी पार्टी से निलंबित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 8 मार्च 2014

मुलायम को उम्रदराज कहने के करण आगरा सपा प्रत्याशी पार्टी से निलंबित


sarika baghel
समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगरा सिटी लोकसभा सीट से प्रत्याशी सारिका बघेल और उनके पति देवेंद्र बघेल को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्हें सपा अध्यक्ष को उम्रदराज बताने के कारण निलंबित किया गया है। सपा के महासचिव राम गोपाल यादव ने आगरा सिटी लोकसभा सीट से नए प्रत्याशी महाराज सिंह धांगड़ के नाम की घोषणा की।

देवेंद्र बघेल शुक्रवार दोपहर यातायात पुलिस के कार्यालय गए थे, जहां अधिकारियों से बहस के दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बारे में आपत्तिजनक बात कही। इस घटना के कुछ घंटों के भीतर ही राम गोपाल यादव ने बघेल दंपति को पार्टी से निष्कासित कर दिया और आगरा सिटी लोकसभा सीट से नए प्रत्याशी की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं: