न्यायालय ने शेखर को तिवारी का वास्तविक पुत्र घोषित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

न्यायालय ने शेखर को तिवारी का वास्तविक पुत्र घोषित किया


nd tiwari shekhar
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को रोहित शेखर को कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी का जैविक पुत्र घोषित कर दिया। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला ने शेखर की दलील मंजूर कर ली। वर्ष 2008 में शेखा ने पितृत्व मामला दायर कर दावा किया था कि तिवारी उनके जैविक पिता हैं। अदालत का फैसला आने से पहले ही मार्च में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेता ने स्वीकार किया कि वे शेखर के जैविक पिता हैं। शेखर की मां ने भी इसकी पुष्टि की।

अदालत ने हालांकि अपने फैसले का आधार तिवारी के डीएनए रिपोर्ट को माना है। अदालत के आदेश पर तिवारी की डीएनए जांच कराई गई थी जिसमें शेखर जैविक रूप से उनसे संबद्ध पाया गया था। अदालत ने सबूत के तौर पर पेश किए गए समाचार पत्रों की कतरनों को भी माना। शेखर के वकील वेदांत वर्मा ने सोमवार को ये कतरनें पेश की थी जिसमें तिवारी ने शेखर (32) को बेटा माना था।

कोई टिप्पणी नहीं: