केजरावाल की सभा में मोदी समर्थकों पर लाठीचार्ज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 27 अप्रैल 2014

केजरावाल की सभा में मोदी समर्थकों पर लाठीचार्ज


kejriwal rally
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की जनसभा में हंगामा कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थकों पर पुलिस ने रविवार को लाठीचार्ज किया। वाराणसी से आप के उम्मीदवार केजरीवाल ने लंका क्षेत्र में शनिवार देर रात जनसभा थी। जैसे ही केजरीवाल मंच पर संबोधित करने के लिए पहुंचे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नरेंद्र मोदी के समर्थक मोदी जिंदाबाद-केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

वहां मौजूद पुलिस ने जब हंगामा कर जनसभा में व्यवधान डालने की कोशिश कर रहे भाजपा और मोदी समर्थकों को रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने हालात बेकाबू होते देख लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद वहां सभा स्थल पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए।

जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि हंगामा करने वाले लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू पा लिया गया। हंगामा करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: