कोमा में पड़े शूमाकर को कानूनी नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

कोमा में पड़े शूमाकर को कानूनी नोटिस


schumacher in coma
पूर्व फॉर्मूला-1 चैम्पियन माइकल शूमाकर को पिछले वर्ष नवंबर में हुई एक सड़क दुर्घटना के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि शूमाकर पिछले वर्ष 29 दिसंबर को फ्रांस के मेरीबेल में स्कीइंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, और तभी से वह कोमा में हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शूमाकर की कार पिछले वर्ष 17 नवंबर को सेवीले के नजदीक बोरमूजोस कस्बे में एक मोटरसाइकिल चालक से भिड़ गई थी।

सात बार के एफ-1 चैम्पियन शूमाकर पर यातायात नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया गया है। शूमाकर की कार से दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल चालक फ्रांसिस्को एम. ए. की कलाई टूट गई थी और उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। अपने निजी दौरे पर स्पेन आए शूमाकर उस समय किराए की ऑडी ए-4 चला रहे थे, तथा सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होना भी दुर्घटना की वजह थी।

कोई टिप्पणी नहीं: