नरेंद्र मोदी सबको साथ लेकर नहीं चल सकते, : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

नरेंद्र मोदी सबको साथ लेकर नहीं चल सकते, : राहुल गांधी


rahul in bemetara
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी घंटे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सबको साथ लेकर नहीं चल सकते, वह सिर्फ 'मैं, मैं, मैं' कहते हैं। राहुल गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अमीर है, इनके पास जल, जंगल, जमीन, कर्मठता सब कुछ है, लेकिन दस साल भाजपा सरकार होने के बाद भी विकास लोगों तक नहीं पहुंचा।

उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार हर हिंदुस्तानी को अपना मानती है, सबको साथ लेकर चलती है, लेकिन भाजपा सिर्फ चार लोगों को लेकर काम करती है। देश की जनता पसीना बहाती है, मेहनत करती है और एक इंसान आकर बोल रहा है कि देश की जनता ने साठ साल में कुछ नहीं किया।

राहुल ने कहा कि आप मनमोहन सिंह का भाषण सुन लीजिए, आप कभी 'मैं' शब्द नहीं सुनेंगे, वे हमेशा कहते हैं। हमने किया, देश की जनता ने किया, वे सबको साथ लेकर चलते हैं। लेकिन मोदी सिर्फ मैं, मैं, मैं कहते हैं।

राहुल ने कहा कि संप्रग सरकार ने देश की जनता को सूचना का अधिकार दिया जिसके तहत जनता किसी भी नेता और मंत्री के बारे में जानकारी ले सकती है, लेकिन गुजरात में एक भी आरटीआई कार्यकर्ता नहीं है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा और अधिकार की बात करती है लेकिन छत्तीसगढ़ में 20 हजार युवतियां गायब हैं, जिसका प्रदेश की भाजपा सरकार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। गुजरात में एक माहिला की जासूसी के लिए पुलिस अधिकारियों को लगाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: