मोदी की कोई लहर नहीं, सिर्फ मोदी का जहर : जयराम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 अप्रैल 2014

मोदी की कोई लहर नहीं, सिर्फ मोदी का जहर : जयराम


jairam ramesh in jharkhand
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि देश में कहीं मोदी की लहर नहीं है, बल्कि सिर्फ मोदी का जहर है। रमेश ने धनबाद में संवाददाताओं से कहा, "मोदी का कोई लहर नहीं है, मोदी का जहर है।"

धनबाद में पार्टी उम्मीदवार अजय दुबे के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे रमेश ने सारंडा जंगल में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा, "इसके पहले लोग अपने वोट देने नहीं आते थे। इस बार सारंडा में 70 प्रतिशत मतदान हुआ।"

रमेश ने भाजपा के मौजूदा सांसद पी.एन. सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "मैंने सिंह को संसद में सिर्फ पान चबाते देखा है, कभी कोई प्रश्न पूछते नहीं देखा।"

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

Agar Modi jahar hai tei aap congressi log yse kha kar mar hi jaye teo desh ka kuch vala ho.