ऐश्वर्या राय संजय गुप्ता की फिल्म से कम बैक करने जा रही हैं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 मई 2014

ऐश्वर्या राय संजय गुप्ता की फिल्म से कम बैक करने जा रही हैं

पूर्व मिस वर्ल्ड और जानी मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से धूम मचाने जा रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपना कम बैक करने जा रही हैं। बताया जाता है कि ऐश्यर्या जानेमाने फिल्मकार संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ में काम करने जा रही हैं।

संजय गुप्ता ने कहा कि ऐश्वर्या मेरी फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म में ऐश्वर्या लीड रोड में होंगी। संजय ने कहा ‘जज्बा’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी जिसमें ऐश्वर्या का किरदार काफी मजबूत होगा। बताया जाता है कि इस फिल्म में दो अभिनेता भी काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग जनवरी 2015 से शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या ने अंतिम बार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में रितिक रौशन के साथ अभिनय किया था। पहले चर्चा थी कि ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: