आनंदी बेन पटेल होंगीं गुजरात की अगली मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 मई 2014

आनंदी बेन पटेल होंगीं गुजरात की अगली मुख्यमंत्री

नरेंद्र मोदी की करीबी आनंदी बेन पटेल गुजरात की अगली मुख्यमंत्री हो सकती हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी नेताओं में आनंदी बेन पटेल के नाम पर सहमति बन गई है। माना जा रहा है कि 20 मई को बीजेपी विधायक दल आनंदी बेन पटेल को अपना नेता चुन सकते है।

सूत्रों के मुताबिक आनंदी बेन पटेल के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद 21 मई को नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। आनंदी बेन का नाम इसलिए भी चुना गया गया है क्योंकि इस वक्त वो गुजरात कैबिनेट की सबसे अनुभवी मंत्रियों में से एक हैं और उन्हें शासन में रहने का भी लंबा अनुभव है। इसके अलावा बीजेपी उन्हें राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनाकर भी वाहवाही लूटना चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं: