रामदेव मोदी की जीत से खुश , आज करेंगे रोड शो - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

रामदेव मोदी की जीत से खुश , आज करेंगे रोड शो

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नरेंद्र मोदी की शानदार जीत के बाद बाबा रामदेव काफी खुश हैं और आज वह संकल्प पूर्ति रोड शो करने वाले हैं। रोड शो दिल्ली के राजघाट शुरू होकर हरिद्वार तक चलेगा।

रोड शो के दौरान अलग-अलग जगहों पर बाबा रामदेव को सम्मानित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि रामदेव ने संकल्प लिया था कि जब तक वह कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक अपनी कर्मभूमि हरिद्वार नहीं लौटेंगे।

रामदेव पिछले नौ महीनों से पूरे देश में घूमकर भाजपा के लिए वोट मांग रहे थे और नतीजा भी उम्मीदों के मुताबिक ही आया। इस जीत से खुश रामदेव ने कल (रविवार) दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संकल्प पूर्ति समारोह का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: