सीमांध्र में TDP-BJP गठबंधन की सरकार बनेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मई 2014

सीमांध्र में TDP-BJP गठबंधन की सरकार बनेगी

सीम्रांध में मतगणना के शुरुआती रूझानों के मुताबिक, 175 विधानसभा क्षेत्रों में तेलुगू देशम पार्टी-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन 108 सीटों पर आगे है। गठबंधन 25 लोकसभा सीटों में भी 16 पर आगे है। मतगणना के शुरुआती चरण में सीमांध्र के 13 जिलों में से अधिकांश में तेदेपा-भाजपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन बाद में गठबंधन आगे निकल गया।

रूझान दिखाता है कि वाईएसआरसीपी को सीमांध्र की 63 विधानसभा और नौ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। राज्य के बंटवारे को लेकर लोगों के गुस्से का सामना करने वाली कांग्रेस का सीमांध्र से लगभग सफाया हो गया है। सुबह 11.30 तक उपलब्ध रूझानों के मुताबिक, कांग्रेस किसी भी विधानसभा या संसदीय सीट पर आगे नहीं चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: