भाजपा 30 वर्षो में अपने दम पर बहुमत पाने वाली पहली पार्टी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मई 2014

भाजपा 30 वर्षो में अपने दम पर बहुमत पाने वाली पहली पार्टी


narendra modi speech
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 30 वर्षो के दौरान लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बन कर उभरी है। भाजपा शुक्रवार को आ रहे मतगणना के रुझानों के अनुसार, लगभग 280 सीटें हासिल करते हुए दिख रही है। यह संख्या 545 सदस्यीय लोकसभा में आधी संख्या यानी 272 से अधिक है। लोकसभा के 543 सदस्यों का निर्वाचन होता है, जबकि दो सदस्यों को नामित किया जाता है।

भाजपा के लिए यह एक चमत्कार की तरह है, क्योंकि 1984 के आम चुनाव में पार्टी ने मात्र दो सीटें जीती थी। उस समय जनता पार्टी से अलग होकर भाजपा ने पहली बार चुनाव लड़ा था। पूर्व में जनसंघ के रूप में इस पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में जनता पार्टी में शामिल हो गई थी। 

1984 के चुनाव में कांग्रेस ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सहानुभूति की लहर पर सवार होकर राजीव गांधी के नेतृत्व में भारी जीत हासिल की थी और उसे लोगसभा में 414 सीटें मिली थीं। देश में अब तक हुए कुल 16 आम चुनावों में से इस बार कांग्रेस का सबसे बुरा प्रदर्शन रहा, क्योंकि पार्टी को मात्र 50 सीटें मिलती दिख रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: