असम हिसा में मृतकों की संख्या 27 हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 3 मई 2014

असम हिसा में मृतकों की संख्या 27 हुई


assam riots
असम के हिंसा ग्रस्त इलाकों से शनिवार को सात अतिरिक्त शव बरामद होने से मृतकों की संख्या 27 पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि बोडो-बहुल तीन जिलों में कर्फ्यू जारी है। गुरुवार रात हिसा भड़कने के बाद कोकराझार, बास्का और चिरांग जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया और स्थिति पर काबू पाने के लिए देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए। गृह आयुक्त जी.डी. त्रिपाठी ने बताया, "आज (शनिवार) सुबह बास्का जिले के सलबाड़ी इलाके से सात शव बरामद हुए।"

उन्होंने कहा, "वार्ता विरोधी नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) से जुड़े सशस्त्र हमलावरों ने मानस राष्ट्रीय उद्यान के करीब सलबाड़ी इलाके में दो गांवों पर हमला किया। शुक्रवार रात सात शव बरामद हुए थे और आज (शनिवार) सुबह सात और शव बरामद हुए हैं।" गृह आयुक्त ने बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

त्रिपाठी ने कहा, "फिलहाल हालात सामान्य दिख रहे हैं, क्योंकि कल (शुक्रवार) शाम से हिंसा की कोई ताजा घटना नहीं हुई है।" उल्लेखनीय है कि बोडोलैंड टेरिटोरियल एरियाज डिस्ट्रिक्ट्स (बीटीएडी) में गुरुवार रात उस समय हिसा भड़क उठी, जब एनडीएफबी के सशस्त्र कैडरों ने दो गांवों में अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। दूसरा हमला कोकराझार जिले में शुक्रवार को हुआ, जिसमें बच्चों सहित आठ लोग मारे गए।

कोई टिप्पणी नहीं: