नक्सलियों से संबंध के आरोपी साईबाबा दिल्ली विवि से निलंबित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मई 2014

नक्सलियों से संबंध के आरोपी साईबाबा दिल्ली विवि से निलंबित


GN Saibaba
दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को प्रोफेसर जी. एन. साईबाबा को नक्सलियों के साथ संपर्क रखने के आरोप में निलंबित कर दिया। यह जानकारी विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने दी।  दिल्ली के संयुक्त अध्यक्ष छात्र कल्याण और मीडिया समन्वयक मलय नीरव ने कहा, "दिल्ली विश्वविद्यालय को साईबाबा को निलंबित करने के बारे में रामलाल आनंद कॉलेज की शासी निकाय से अनुसंशा प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय ने सिफारिश मंजूर कर ली है।"

व्हील चेयर के सहारे चलने वाले रामलाल आनंद कॉलेज में अंग्रेजी के प्रोफेसर साईबाबा एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्हें 9 मई को महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इससे पहले छात्र संघ के भी एक धड़े ने प्रदर्शन कर साईबाबा को निलंबित करने की मांग की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: